साजिश नाकाम : गिरिडीह के भेलवघाटी में 20 KG विस्फोटक बरामद

AJ डेस्क: झारखंड के गिरिडीह जिले में भेलवाघाटी थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने शनिवार को सड़क के किनारे छिपाकर रखा गया बीस किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया। इसके बाद समय रहते विस्फोट को निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस ने नक्सलियों की हमले की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।

 

 

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने मीडिया को बताया कि जिले के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग चल रही थी। इसी दौरान कंटेनर में छिपाकर रखे गए 20 किलोग्राम विस्फोटक को समय रहते बरामद कर लिया गया और नक्सलियों के हमले की योजना नाकाम कर दिया गया।

 

 

रेणु ने बताया कि सीआरपीएफ की 7वीं बटालियन ने जंगल में विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने बताया कि बिहार-झारखंड सीमा पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए विस्फोटक सामग्री रखी गई थी।

 

 

बात दें कि झारखंड की राजधानी रांची के नक्सल प्रभावित तमाड़ इलाके से पुलिस ने हाल ही में एक सूचना के आधार पर हत्या समेत अनेक नक्सली वारदात में शामिल गौर मोहन सिंह मुंडा को गिरफ्तार किया था। रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने मीडिया के सामने इस गिरफ्तारी की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि गिरफ्तार नक्सली, नक्सल कमांडर अमित मुंडा के गिरोह का सदस्य है और वह राज्य में पिछले वर्ष हुई दो लोगों की हत्या समेत अनेक नक्सल वारदात में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली ने इन तमाम अपराधों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली के घर से तमाम तरह की नक्सल सामग्री बरामद की है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »