कोडरमा पुलिस ने 15 लाख का 247 KG गांजा जब्त किया
AJ डेस्क: झारखंड के कोडरमा पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद 10 बोरा गांजा की कीमत 15 लाख से अधिक बताई जा रही है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। कोडरमा एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने रविवार को चंदवारा थाना में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक (पीबी23जे 7541) को मदनगुण्डी के पास रोककर जांच की गई। ट्रक की तलाशी के दौरान डाले में बने एक विशेष बॉक्स से 10 बोरे में रखे लगभग 247 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। अवैध गांजे को ट्रक में बने विशेष बॉक्स में काफी चतुराई के साथ छुपाकर ले जाया जा रहा था। थाना प्रभारी सोनी प्रताप ने इसकी सूचना विभाग के वरीय पदाधिकारी को दी। मौके पर पहुंचे डीएसपी संजीव कुमार ने गिरफ्तार चालक व उप चालक से गांजा के संबंध में पूछताछ की।
गिरफ्तार किए गए लोगों में शमशाद खान, फतेहगढ़ (पंजाब) और गुरमीत सिंह, फरीदकोट (पंजाब) शामिल हैं। एसपी श्री वकारीब ने बताया कि गांजा को उड़ीसा के संबलपुर से आगे सोनपुर से लोड कर बिहार शरीफ ले जाया जा रहा था। उक्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है। वहीं गिरफ्तार लोगों के पास से 2 मोबाइल और 8 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
