निर्मला सीतारमण का कुछ घण्टों में खुलेगा पिटारा, 11 बजे पेश होगा देश का बजट

AJ डेस्क: संसद में आज देश का बजट पेश किया जाएगा। सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तीसरी बार बजट पेश करेंगी। वहीं बजट से पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि, ‘जनता की उम्मीद के अनुसार ये बजट होगा। पूर्ण विश्वास है कि इस बजट में हम जनता के भरोसे पर खरा उतरेंगे।’

 

 

इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने कहा कि, ‘मोदी सरकार में वित्त मंत्री का ये बजट जनता की उम्मीदों के अनुसार होगा। सबका साथ, सबका विकास और विश्वास के मूलमंत्र के साथ चलने वाली मोदी सरकार ने महामारी के समय आत्मनिर्भर पैकेज देकर भारत को एक नई दिशा दी और अर्थव्यवस्था को तेज़ी से पटरी पर भी लाए।’

 

 

ठाकुर ने आगे कहा, ‘इस बजट में भी हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए और विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में भारत लगातार आगे बढ़े इस दिशा में हमारा प्रयास रहेगा।’

 

 

बता दें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर वित्त मंत्रालय पहुंच चुके हैं।

 

 

यह बजट काफी उम्मीदों भरा है। किसान, कामगार से लेकर आम करदाता और छोटे से लेकर बड़े कारोबारी तक, सभी की नजरें बजट पर टिकी हैं। कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित ये वर्ग अपने लिए राहतों की उम्मीद कर रहा है।
कोरोना महामारी की विभीषिका से धीरे-धीरे उबर रही अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए मोदी सरकार किस तरह के फैसले उठाने जा रही है, बजट 2021 में इसकी रूपरेखा सामने आएगी। हालांकि सरकार के सामने कई चुनौतियां हैं। समाज के हर वर्ग को जहां राहत देनी है तो वहीं उद्योग धंधों में भी नई जान फूंकनी हैं।

 

 

इस साल के बजट का फोकस भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर रहेगा। बजट में आयात की वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव हो सकता है जिससे देश में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को बढ़ावा मिल सके।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »