सड़क हादसा में बाइक सवार पिता पुत्र की मौत

AJ डेस्क: बिहार के वैशाली जिले में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सहदेई की है। जहां एनएच 322 पर तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक युवक अपने पिता के साथ बाइक से इंटर की परीक्षा देने जा रहा था। वहीं घायल हुआ छात्र भी इंटर का ही परीक्षार्थी बताया जा रहा है। लोगों के मुताबिक घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसके चलते पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई।

 

 

दोनों मृतक और घायल युवक जंदाहा थाना इलाके के बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस और जंदाहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »