तीन बच्चे की माँ को उसके पति ने ही अवैध सम्बंध के शक में मार दिया

AJ डेस्क: बेरमो के गांधीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह पति ने अपनी पत्नी की कुदाल से सिर पर वारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला और खुद ही ससुराल में फोन कर घटना की जानकारी दी। घटना कुड़कपनिया टंकी एरिया की है। जब ससुराल पक्ष के लोग बेटी के घर पहुंचे तो उसका शव मिला। आरोपी, पत्नी पर अवैध संबंध का शक करता था और इस बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। इसी शक में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

मृतका की पहचान 35 वर्षीय सावित्री देवी के रूप में की गई। वो अपने पति दिलीप निषाद और तीन बच्चों के साथ कुड़कपनिया टंकी एरिया में रहती थी। पास में ही सावित्री का मायके भी था। घटना के वक्त दूसरे कमरे में तीनों बच्चे सो रहे थे और सुबह उठने पर उन्हें मां की लाश मिली। मृतका के पिता बीसीसीएल कर्मी किशुन मल्लाह ने बताया कि सावित्री और दिलीप की 29 अप्रैल 2007 में शादी हुई थी। दिलीप कतरास इस्ट मोदीडीह का रहने वाला है।

 

 

किशुन मल्लाह के अनुसार, दिलीप टेंपाे चलाता था और फुसरो में रहता था। पर लॉकडाउन के बाद से वो घर बैठा था। इस वजह से उसे कुड़कपनिया टंकी एरिया में अपने पास रहने के लिए बुला लिया और एक टेंपो भी खरीद कर दिया। दिलीप, सावित्री और तीन बच्चों के साथ यहां रहने लगा।

 

 

इसी बीच करीब 20 दिनों पहले दिलीप ने किशुन मल्लाह को बताया कि उसे किसी से जानकारी मिली है कि सावित्री का अवैध संबंध है। किशुन मल्लाह ने कहा, जिसने यह जानकारी दी है उसे सामने लाइए। पर दिलीप उसे लेकर नहीं आया।

 

 

दिलीप इस शक में ही जीने लगा और आए दिन सावित्री के साथ इस बात पर झगड़ा करता था। इधर, बच्चों के अनुसार, रविवार को रात सभी ने साथ बैठकर खाना खाया और अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह खून से लथपथ मां का शव मिला।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »