झारखंड: 48 घण्टे रहेगा ठंड का असर, 5 और 6 को हल्की बारिश की संभावना

AJ डेस्क: अगले दाे दिनाें तक झारखंड के 9 जिलों में सुबह और शाम ठंड का ज्यादा असर रहेगा। 2 फरवरी काे भी येलाे अलर्ट जारी खतरे प्रति सचेत किया गया है। माैसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद से बताया कि शीतलहर की स्थिति 3 फरवरी काे भी रहेगी। शीत लहर से रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, काेडरमा, लातेहार, लाेहरदगा, रामगढ़ और गिरिडीह जिले प्रभावित हैं। यहां न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच है। राज्य का सबसे ठंडा कांके में 5.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

 

 

मौसम विशेषज्ञों की माने तो पांच को राज्य के कई हिस्सों में हल्की फुहारें भी बरस सकती हैं। छह फरवरी को भी कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान है। इस बीच मनाेहरपुर में सोमवार को ठंड से 55 साल की महिला किता जेराई की मौत हो गई। मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. कन्हैया लाल उरांव ने ठंड से माैत की पुष्टि की है।

 

 

पश्चिमी विक्षोभ 4 फरवरी से बढ़ाएगा तापमान-

माैसम वैज्ञानिक ने बताया है कि उत्तर-पश्चिमी दिशा से ठंडी हवा झारखंड में आ रही है। जिससे 9 जिले ज्यादा ठंड से प्रभावित हैं और बाकी 15 जिलों में राहत है। 4 फरवरी काे पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करेगा, जिससे न्यूनतम तापमान बढ़ेगा।

 

 

अगले दाे दिन 7 से 8 डिग्री रहेगा न्यूनतम तापमान-

दाे और तीन फरवरी काे ठंड से राहत नहीं मिलेगी। क्याेंकि, उत्तर-पश्चिम की हवा का असर रहेगा। इसलिए, न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री और अधिकतम 24 से 25 डिग्री रहने के आसार है। सुबह में कुहासा के बाद दिन में आसमान साफ रहेगा।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »