चतरा : बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रह्लाद सिंह को गोली मारी

AJ डेस्क: झारखंड के चतरा स्थित टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा-धनगढ़ा-बुकरू रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलवार को ट्रक ऑर्नर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह (50) को गोली मार दी। उनके सीने में गोली लगी और वो सड़क पर गिर गए। उन्हें बचाने के दौरान एक युवक को भी बदमाशों ने एक गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया।

 

 

इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं कि ये नक्सली घटना है या फिर स्थानीय अपराधियों की करतूत। प्रह्लाद सिंह (50) टंडवा के बुकरू के रहने वाले हैं। ग्रामीणाें के अनुसार, प्रह्लाद सिंह सुबह टंडवा धनगढ़ा बुकरू रोड स्थित प्रमोद रजक के घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान बाइक से दो बदमाश आए और उन्हें गोली मार दी।

 

 

इसी बीच पास ही रहने वाला मनोज चौधरी मौके पर पहुंचा और प्रह्लाद सिंह को बचाने की कोशिश की। तभी बदमाशों ने उसे भी एक गोली मार दी। इसके बाद बदमाश तेजी से भाग निकले। पुलिस यह जानने का भी प्रयास कर रही है कि कहीं ये रंगदारी की वजह से तो घटना को अंजाम नहीं दिया गया।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »