मोहलीडीह में वाहन की चपेट में आकर शिक्षक की मौत, विरोध में सड़क जाम

AJ डेस्क: धनबाद के ईस्ट बसूरिया स्थित मोहलीडीह के समीप मंगलवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 45 वर्षीय तपन साखा की मौत मौके पर ही हो गई। मृतक की पहचान तेतुलमारी निवासी एक निजी शिक्षक के रूप में कई गई है। वहीं घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने तेतुलमारी-भूली सड़क पर हो रहे भारी वाहनों के परिचालन को बाधित कर दिया है और उचित मुआवजे की मांग करने लगे।

 

 

मौके पर मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों मो. आजाद ने कहा कि इस सड़क के सौंदर्यीकरण में स्थानीय ग्रामीणों का बहुत बड़ा योगदान है और आज जब यह सड़क चलने लायक हुई है तो अब यहाँ के लोग ही मर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन पर स्थानीय ट्रांसपोर्टरों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां भारी वाहनों के चालक ज्यादातर नाबालिक हैं, जो अनियंत्रित वाहन चलाने के जिम्मेदार है। इस दिशा में प्रशासन कोई कार्रवाई नही कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »