चाईबासा : ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, एक गम्भीर रूप से जख्मी

AJ डेस्क: चाईबासा के सोनुआ-गुदड़ी मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, हादसे में घायल एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में 12 साल का एक बच्चा भी शामिल है। दुर्घटना में घायल और मृतक तीनों एक ही गांव सोनुआ के धोबाडीहा के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान धोबाडीहा गांव के निवासी 25 वर्षीय निरंजन महली और 12 वर्षीय संजीव महली के रूप में हुई है। जबकि, घायल 18 वर्षीय ललित महली की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है।

 

 

लोढ़ाई से लाउडस्पीकर सेट लेकर लौटने के दौरान हुआ हादसा-

सोनुआ के धोबाडीहा गांव के तीन लोग गुदड़ी के लोढाई से लाउडस्पीकर बाजा सेट ट्रैक्टर में लोड कर रात के समय घर आ रहे थे। इस दौरान पनसुआं डैम के कुटीपी गांव के पास एक मोड़ में यह ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और इसका डाला पलट गया। इसमें सवार तीनों लोग नीचे गिर गए। इस हादसे में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, सूचना मिलने पर घायलों को लोढाई सीआरपीएफ कैम्प के जवानों ने सोनुआ अस्पताल ले गए, जहां घायल 12 साल के बच्चे की भी मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »