कोयलांचल के हर क्षेत्र में युवा नेता, पूर्व विधायक संजीव का जन्म दिन मनाया गया

AJ डेस्क: कोयलांचल धनबाद आज झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह का जन्म दिवस मना रहा है। जेल में बंद होने के बावजूद कोयलांचल के हर कोने में उनके जन्म दिवस की शुभकामना देने वालों का तांता लगा हुआ है।

 

 

मजदूर नेता स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह के पुत्र सह पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह का आज जन्मदिवस है। इस मौके पर आज धनबाद के कोने में उनकी लंबी आयु व कुशलता को लेकर प्रार्थना कार्यक्रम किया गया। इसी क्रम में भूली के शिव मंदिर में उनके समर्थकों के द्वारा शिव जलाभिषेक व गरीबों के लिए खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें उनकी पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह भी शामिल रही। इस दौरान दरिद्र भोजन का भी आयोजन किया गया।

 

 

 

 

इसके बाद झरिया के दुख हरनी मंदिर में भी उनके जन्मदिवस को लेकर पूजा किया गया। इसके साथ ही उनके समर्थकों के द्वारा धनबाद के झरिया, पंचेत, मैथन, बाघमारा, निरसा, सिंदरी और टुंडी सहित अलग अलग जगहों पर केक काटा पूर्व विधायक संजीव सिंह का जन्मदिन मनाया गया। सिंह मेंशनभी उनकी पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के द्वारा केक काट पूरे हर्षोल्लास के साथ पूर्व विधायक संजीव सिंह का बर्थडे मनाया गया।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »