नगर निगम के निबंधन प्रक्रिया आवश्यक किये जाने का विरोध- एसोसिशन

AJ डेस्क: धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन के बैनर तले गुरुवार को गांधी सेवा सदन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि धनबाद नगर निगम द्वारा डेकोरेटर के लिए निबंधन प्रक्रिया आवश्यक करने को लेकर जारी आदेश का एसोसिएशन विरोध करती हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि धनबाद में 12 सौ से अधिक डेकोरेटर्स है और नगर निगम आयुक्त का कहना है कि अब निगम द्वारा बनाए गए मैरिज हॉल में डेकोरेटर, कैटरर और इलेक्ट्रिकल काम करने वाले लोगों का निबंधन आवश्यक होगा। जबकि डेकोरेटर पिछले 13 महीनों से वैश्विक महामारी कोरोना के चलते दयनीय स्थिति में आ चुका है। इस बाबत डेकोरेट एसोसिएशन ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर उनके समक्ष अपनी समस्याओं को रखा है।

 

 

जिसपर नगर आयुक्त ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है। प्रदीप सिंह ने यह भी कहा कि नगर आयुक्त से निबंधन प्रक्रिया की राशि कम करने और एक ही बार निबंधन की राशि लिए जाने की मांग की गई है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »