पलामू : रतनपुर में हाथियों के झुंड ने दम्पति पर किया हमला, पत्नी को पटक पटक कर मार डाला

AJ डेस्क: पलामू के पांकी थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर में हाथियों के झुंड ने एक दंपती पर हमला कर दिया। इस दौरान पत्नी को हाथियों ने पटक कर मार डाला। जबकि पति इस हमले में जख्मी हो गया। घटना बुधवार की देर रात की है। गुरुवार को घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। इधर, हाथियों के इस उत्पात से ग्रामीण दहशत में हैं। साथ ही हाथियों को इस क्षेत्र से नहीं भगाए जाने से लोग वन विभाग के प्रति आक्रोशित भी हैं।

 

 

मृतका की पहचान 45 वर्षीय फूलो देवी के रूप में की गई। फूलो देवी अपने पति वासुदेव मोची के साथ पुराने घर से अपने नए घर सोने के लिए जा रही थी। इसी बीच हाथियों के झुंड ने बीच रास्ते में उन्हें घेरा दिया। दंपती कुछ समझ पाता, इससे पहले ही हाथियों ने हमला कर दिया और फूलो देवी की जान ले ली। बताते चलें कि बीते एक सप्ताह से इस क्षेत्र में 6 हाथियों के झुंड का मूवमेंट हैं। हाथी कभी खेत में लगी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं तो कभी मवेशियों पर हमला कर रहे हैं। इस घटना के बाद लोगों में दहशत और वन विभाग के प्रति आक्रोश है।

 

 

चार दिन पहले पांकी ब्लॉक के ही ताल पंचायत के कसमार गांव में प्रकाश महतो के एक एकड़ खेत में लगी गेहूं की फसल को हाथियों ने रौंद डाला था। वहीं, गोपालडीह में एक घर को नुकसान पहुंचाया था। दो फरवरी को खपरमंडा में बच्चन यादव की एक भैंस को मार डाला और एक भैंस को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »