डॉक्टर रहते हैं लापता : चास नाला स्वास्थ केंद्र में ग्रामीणों ने जमकर काटा बवाल

AJ डेस्क: डॉक्टरों के लापता रहने का आरोप लगा धनबाद के चासनाला स्वास्थ केंद्र में शुक्रवार को सवारडीह के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

 

 

हंगामा कर रहे ग्रामीणों की माने तो बीती रात चासनाला स्वास्थ केंद्र में एक घायल महिला को लेकर सवारडीह बस्ती के लोग पहुँचे थे लेकिन घायल महिला को देखने के लिए अस्पताल में एक भी डॉक्टर उपलब्ध नही था। जिस डॉक्टर की ड्यूटी थी वो डॉक्टर हाजरी बना कर अपने घर चले गए थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान सबसे अफसोस कि बात यह थी कि अस्पताल में घायल महिला को देखने के लिए डॉक्टर नही कुत्ते मौजूद थे। डॉक्टर की इस लापरवाही के कारण घायल महिला की जान भी जा सकती थी।

 

 

हंगामा कर रहे लोगों ने चासनाला स्वास्थ केंद्र के डॉक्टरों पर यह भी आरोप लगाया कि अगर किसी शख्स को कुत्ता काट लेता है तो उसे इंजेक्शन देने के लिए डॉक्टर घुस के तौर पर 500 रुपये की मांग करते है। हंगामा कर रहे लोगों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त से सख्त कार्यवाई करे। ताकि सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर दुबारा ऐसी लापरवाही ना बरते।

 

 

वहीं इस पूरे मामले को लेकर चासनाला स्वास्थ केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ कुमारी पूनम ने कहा कि बीती रात जिस डॉक्टर की स्वास्थ केंद्र में ड्यूटी थी उनकी तबियत अचानक बिगड़ जाने के कारण वो अपने घर चले गए थे।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »