दुमका : डांसर मंगल की गोली मारकर हत्या, शव के साथ सड़क जाम

AJ डेस्क: 22 साल के डांसर मंगल चालक के शव के साथ परिजनों ने शनिवार को दुमका के दुधानी चौक को जाम कर दिया। इससे दुमका-भागलपुर रोड पर सड़क जाम लग गया। परिजन युवक के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि पुलिस के समझाने में पर लोगों ने सड़क जाम हटा लिया। मंगल चालक की लाश 5 जनवरी को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदोपानी गांव के पास से बरामद किया गया था। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। लाश के आसपास दो खाली और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। इसके अलावा गांजा की पुड़िया, दालमोठ, पानी की बोतल, मूंगफली वगैरह पुलिस ने बरामद किया है।

 

 

मंगल चालक डांसर था, जो गुरुवार की रात 10 बजे से घर से लापता था। शुक्रवार की सुबह एसकेएमयू ओपी क्षेत्र के चंदो गांव के जंगली इलाके में लाश बरामद की गई। मंगल के सिर पर गोली लगने के निशान हैं। मृतक के पिता कृष्णा चालक ने बताया कि गुरुवार की रात से ही पुत्र गायब था। उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला सुबह में उसके दोस्तों से पता चला कि उसकी लाश चांद पानी गांव के पास देखी गई है।

 

 

इधर, पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कम उम्र में ही वह कई लोगों से दुश्मनी कर बैठा था। मंगल पहले काफी शरारती था। इसके बाद उसके दोस्तों का दायरा बढ़ता गया और 9 दोस्तों ने मिलकर डालर डांस ग्रुप खोल लिया। सभी सदस्य किसी निजी आयोजन या फिर प्रतियोगिता में डांस किया करते थे। वह अपने काम से खुश नहीं था। दो माह पहले 10 हजार की मुर्गा चोरी में नगर थाना की पुलिस ने उसके दो साथियों को जेल भेजा था। लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। सोमवार को मंगल का सरूवा गांव में कुछ लड़कों से विवाद भी हुआ था। पिता कृष्णा चालक ने बताया कि बेटा दूसरे काम भी करना चाहता था। तीन दिन पहले आकर बताया कि वह जमीन की खरीद बिक्री करना चाहता है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »