निरसा में मासस समर्थकों ने कृषि कानून के विरोध में जी टी रोड पर किया चक्का जाम

AJ डेस्क: कृषि कानून के विरोध में आज झारखंड के भी अलग-अलग हिस्सों में चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में धनबाद के निरसा में भी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कृषि कानून पर विरोध जताया गया। इस दौरान निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने हल लेकर जुलूस निकाला। इसके बाद आंदोलनकारियों की हुजूम निरसा चौक स्थित NH- 2 पर धरने पर बैठ गए।

 

 

कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे लोगों के सड़क पर बैठ जाने से सड़क पर चक्का जाम हो गया। NH- 2 पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सड़क पर धरने पर बैठे लोग इस दौरान केंद्र सरकार और कृषि कानून के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे। यहाँ चक्का जाम आंदोलन का नेतृत्व कर रहे निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने इस दौरान कहा कि मोदी सरकार के द्वारा किसानों के लिए लाया गया यह काला कानून जबतक केन्डे की सरकार वापस नही ले लेती, तब तक उनका यह आंदोलन यूं ही चलता रहेगा।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »