चाईबासा : नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान जख्मी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

AJ डेस्क: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी और सरायकेला खरसावां जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच रविवार को मुठभेड़ हो गई। इस दौरान कोबरा बटालियन का एक जवान गोली लगने से जख्मी हो गया। जवान को हेलीकॉप्टर की मदद से रांची स्थित मेडिका अस्पताल लाया गया है। वहीं, सुरक्षाबलों का क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना की पुष्टि चाईबासा एसपी अजय लिंडा ने की है।

 

 

सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी और सरायकेला खरसावां जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों का मूवमेंट है। इसी सूचना पर सुरक्षाबल इस क्षेत्र में पहुंचे तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। इसी दौरान जवान नारायण खत्री गोली लगने से जख्मी हो गया।

 

 

जवान को हेलीकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है। वहीं, सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठा भाग निकले। सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों द्वारा मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार व अन्य सामान बरामद किए जाने की सूचना है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »