जामताड़ा : पारा शिक्षक का शव जंगल से बरामद, हत्या कर लाश फेंकने की संभावना

AJ डेस्क: जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के सकलपुर और धोबना गांव के बीच जंगल के पास से रविवार को एक पारा शिक्षक की लाश बरामद की गई। शव के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। साथ ही हाथ में एक कपड़े का टुकड़ा भी बरामद किया गया है। शिक्षक रात भर घर से लापता थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि शिक्षक की हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया है।

 

 

मृतक की पहचान 47 वर्षीय सिकंदर मियां के रूप में की गई। सिकंदर धोबना गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विघालय में पारा शिक्षक थे। साथ ही वो गांव में ठेकेदारी भी किया करते थे। परिजनों के अनुसार, शनिवार की शाम सिकंदर घर में यह बोल कर निकले कि वो मजदूर ढूंढ़ने के लिए जा रहे हैं। पर देर रात तक वापस नहीं आए। परिजनों ने सिकंदर के फोन पर कॉल किया तो फोन बंद मिला।

 

 

इधर, रविवार की सुबह लोगों को सिकंदर का शव दिखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों के अनुसार, सिकंदर का किसी से कोई विवाद नहीं था। ऐसे में उनकी हत्या किसने और क्यों की, यह बड़ा सवाल बन गया है। DSP अरविंद उपाध्याय ने बताया कि शव देख ऐसा प्रतीत होता है कि सिकंदर की कहीं और हत्या कर शव यहां जंगल के पास फेंका गया है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »