जमशेदपुर : नशे में धुत्त लेडी डॉन ‘चटनी’ ने की सुसाइड की कोशिश

AJ डेस्क: चटनी डॉन के नाम से मशहूर प्रिया सिंह ने रविवार को जमशेदपुर के सोनारी थाना में आत्महत्या का प्रयास किया। उसने अपना गला और हाथ ब्लेड से काट लिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुई है। घटना के दौरान वह नशे की हालत में थी। उसने करीब नशे की 20 गोली खाई थी। थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे बचाया और उसे लेकर MGM अस्पताल पहुंची। इलाज के बाद पुलिस चटनी डॉन को अपने साथ वापस ले गई।

 

 

चटनी डॉन ने बताया कि सोनारी पुलिस ने उसे एक मामले में सरेंडर करने के लिए थाना बुलाया था। जबकि उस पर कोई मामला नहीं है। डॉन बिट्टू, जाफर अली और सन्नी नामक युवक ने कोर्ट में उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इसी मामले में उसे थाना बुलाया गया था। पुलिस उसे टॉर्चर कर रही थी। वह पहले से ही ब्लेड लेकर थाना गई थी। उसने नशे की 20 गोली खाई थी। इसी दौरान उसने खुद का हाथ और गला ब्लेड से काट लिया।

 

 

वहीं, सोनारी थाना प्रभारी रेणु गुप्ता ने बताया कि प्रिया सिंह को किसी मामले के लिए थाना नहीं बुलाया गया था। वो सुबह खुद थाना आई थी। उसने थाना में सुसाइड का प्रयास नहीं किया। वह जब थाना आई तो नशे में थी। उसका हाथ और गला कटा हुआ था। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई।

 

 

इधर, थाना प्रभारी रेणु गुप्ता के अनुसार, प्रिया सिंह से किसी युवक ने 25 हजार रुपए लिया है। पैसे वापस दिलाने के लिए वह थाना आई थी। जबकि इस मामले में उसने कोई केस थाना में दर्ज नहीं करवाया है। वह उसके पैसे वापस दिलाने की मांग कर रही थी। बताते चलें कि प्रिया सिंह जमशेदपुर में हाइवे पर कई छिनतई में शामिल रही है। साथ ही विभिन्न थाना में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »