घर वापसी : रागिनी का ‘मास्टर स्ट्रोक’, रघुकुल छोड़ वापस भाजपा में लौटे विक्षुब्ध नेता

AJ डेस्क: भाजपा नेत्री रागिनी सिंह का झरिया की राजनीति में आज मास्टर स्ट्रोक देखने को मिला। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने अपने इस मास्टर स्ट्रोक से न सिर्फ भाजपा का डैमेज कंट्रोल किया, बल्कि अपनी राजनीतिक सूझबूझ का भी परिचय दिया। दरअसल झरिया की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के बीच जारी राजनीतिक उठापटक के दरमियान झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने एक बार फिर अपने विरोधी खेमे को पटखनी दे दी है।

 

 

रागिनी सिंह की सूझबुझ और कोयलांचलवासियों से उनका सेवा भाव किसी से छिपा नही है और आज उनकी इसी भाव ने रंग दिखया। दरअसल पिछले दिनों भाजपा छोड़ जमसं बच्चा गुट में गए नेताओं ने सोमवार को कतरास मोड़ स्थित सिंह मेंशन कार्यालय में पुनः घर (भाजपा) वापसी कर ली। इस दौरान भाजपा नेत्री ने सभी को माला पहनाकर उनका एक बार फिर से पार्टी में स्वागत किया। बात दें कि रागिनी सिंह के समक्ष पिछले 15 दिनों के अंदर मासस व कांग्रेस के सैंकड़ों समर्थक भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

 

 

इस दौरान भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने मीडिया से कहा, ‘किसी बात को लेकर यह लोग नाराज थे और इस दौरान विपक्षी दलों के कुछ लोगों ने उन्हें बरगलाने का काम किया। क्योंकि उन्हें अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं पर तो विश्वास है नहीं। लेकिन हमने अपने भाइयों की नाराजगी दूर कर दी और वह पुनः अपने घर भाजपा में लौट आए हैं।’

 

 

भाजपा में वापसी करने वाले नेताओं में अरिंदम बनर्जी, दिलीप भारती, रामप्रकाश सिंह, महेंद्र सिंह, मोहसिन खान, इमरान शेख, रंजीत पासवान, राहुल सोनी, विकास चन्द्रवंशी, धीरन महतो,बिनोद साव, सुजल शर्मा आदि शामिल है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »