रांची : पंचम सिंह और भाजपा नेता परमा सिंह के ठिकानों पर आयकर की दबिश

AJ डेस्क: विजेता कंस्ट्रक्शन के मालिक पंचम सिंह और उनके भाई RRDA के पूर्व अध्यक्ष व BJP नेता परमा सिंह के आवास पर इनकम टैक्स के छापेमारी की खबर आ रही है। आईटी की टीम रांची के मोरहाबादी स्थित पंचम सिंह के आवास और विजेता कंस्ट्रक्शन के कार्यालय पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम मंगलवार सुबह-सुबह उनके आवास पर पहुंची है और आय-व्यय से जुड़े दस्तावेज को खंगाल रही है।

 

 

सूत्रों से मिल रही सूचना के मुताबिक ये रेड उनके एक दर्जन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। इसमें दोनों के आवास, कार्यालय के साथ ही विभिन्न रिश्तेदारों के घर भी आइटी की छापेमारी चल रही है। सभी जगहों पर एक साथ दबिश दी गयी है।

 

 

इनकम टैक्स की छापेमारी टीम में 50 से अधिक अधिकारी व कर्मी शामिल हैं। स्थानीय पुलिस की भी मदद ली जा रही है। रांची स्थित मोरहाबादी में विजेता कंस्ट्रक्शन, पंचम सिंह मोरहाबादी स्थित आवास, परमा सिंह के आवास समेत अन्य जगहों पर छापेमारी चल रही है।

 

 

BJP नेता हैं परमा सिंह-

परमा सिंह जहां BJP के सक्रिय नेता हैं। वहीं पंचम सिंह को भी पार्टी का करीबी बताया जाता है। रघुवर दास सरकार में BJP परमा सिंह को रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार का अध्यक्ष भी बनाया गया था।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »