दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, चन्द्रपुरा में महिला की अर्धनग्न शव बरामद

AJ डेस्क: बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र स्थित भंडारीदह तारही विशुघाट पहाड़ी रास्ता के बगल में मंगलवार को एक महिला की अर्धनग्न लाश बरामद की गई। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव की स्थिति को देख लोग दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, शव करीब दो दिन पुराना माना जा रहा है। शव जर्जर रास्ते में पड़ा था। इसलिए लोगों को महिला की लाश मंगलवार को नजर आई। मौके से महिला की जूती, स्वेटर, एक झोला बरामद किया गया है। घटनास्थल पर पहुंची थाना प्रभारी नूतन मोदी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »