बेवफाई : शक में जान देने को उतारू हुआ तीन बच्चों का पिता

AJ डेस्क: धनबाद सदर थाना क्षेत्र के बरटांड़ के समीप जयप्रकाश नगर के गली नम्बर चार में आज उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई जब दिनदहाड़े एक पेड़ से लटककर एक व्यक्ति आत्महत्या करने का प्रयास करने लगा। गनीमत रही कि उसकी सात वर्षीय बेटी वहीं मौजूद थी और उसकी चीख सुन स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने उस व्यक्ति को आत्महत्या करने से बचा लिया। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर अपने साथ थाना ले गयी।

 

 

घटना के संबंध में बताह जा रहा है कि गोमो निवासी सीताराम गोश्वामी धनबाद शहर के एक निजी होटल में गार्ड की नौकरी करता है। वह मंगलवार की सुबह अपनी 7 वर्षीय बेटी को लेकर ट्यूशन के लिए घर से निकला। इस दौरान वह रास्ते में पड़ने वाले एक हार्डवेयर की दुकान से एक रस्सी खरीद लिया। बेटी को जयप्रकाश नगर में ट्यूशन सेंटर छोड़ने के क्रम में वहीं पास के एक विशाल पेड़ से रस्सी का फंदा डालकर खुद को फाँसी पर झूला लिया। लेकिन बेटी की सक्रियता और विवेक से स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। जिसके उपरांत लोगों ने उसे पेड़ से उतार लिया और उसकी जान बच गयी।

 

 

 

इसके बाद जयप्रकाश नगर में भारी भीड़ इकट्ठा होने पर लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थाने में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए आत्महत्या को उतारू व्यक्ति ने जब इसके पीछे का कारण बताया तो सभी हतप्रभ रह गए। दरअसल इसने बताया कि इसकी पत्नी पिछले एक साल से इसके साथ बेवफाई कर रही है। इस वजह से इस दौरान वह अपनी पत्नी से किसी तरह का सुख प्राप्त नही कर पा रहा है। इतना ही नही उसकी पत्नी इस दौरान उसे प्रताड़ित भी करती है।

 

 

वहीं उसकी पत्नी ने इन आरोपों को एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उसका पति काम तो करता है लेकिन जीविका चलाने के लिए एक भी रुपया परिवार में नही देता। जिस वजह से उसे भी दूसरे के घरों में काम करना पड़ता है।

 

 

वहीं पुलिस पूरे मामले को पारिवारिक विवाद बता रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को आपसी सूझबूझ से सुलझाने का प्रयास कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »