19 फरवरी को शाकद्वीपीय ब्राह्मण अचला सप्तमी पूजा का आयोजन कर रहा है
AJ डेस्क: अचला सप्तमी को लेकर शाकद्वीपीय ब्राह्मण सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ झारखंड तथा शाकद्वीपीय परिवार मंच धनबाद के द्वारा 19 फरवरी को राम मंदिर जोड़ा फाटक रोड में अचला सप्तमी पूजा का आयोजन किया गया है। जिसमें शाकद्वीपीय ब्राह्मण परिवार के झारखंड तथा भिन्न-भिन्न क्षेत्रो से लगभग सैकड़ो ब्राह्मणों का जुटान होगा। यह जानकारी प्रांतीय उपाध्यक्ष जितेश मिश्रा ने दी।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अचला सप्तमी के अवसर पर भगवान भाष्कर की पूजा अर्चना तथा बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।इसको लेकर सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ व शाकद्वीपीय परिवार मंच के पदाधिकारी व सदस्य जोर शोर से तैयारी में लगे हुए है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम हर साल मनाया जाता है इसमें सभी क्षेत्रों से शाकद्वीपीय ब्राह्मणों का जुटान होता है, और भगवान भाष्कर की पूजा अर्चना होती है। इस आयोजन को लेकर घर -घर जाकर शाकद्वीपीय ब्राह्मणों को आमंत्रित किया जा रहा है।
बता दें कि माघ मास की शुक्ल पक्ष की अचला सप्तमी सभी सप्तमी तिथियों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। हिंदू धर्म में अचला सप्तमी का खास महत्व है। इसे रथ अरोग्य सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल अचला सप्तमी 19 फरवरी 2021 को मनाई जाएगी। माना जाता है कि इस दिन सभी जन्मों के पाप को दूर करने के लिए रथारूढ़ सूर्यनारायण की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन भगवान सूर्य ने सबसे पहले विश्व को प्रकाशित किया था। इसे सूर्य जयंती के नाम से भी जानते हैं।
इस कार्यक्रम के आयोजन में राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर मदन माधव मिश्र, बृज बिहारी पांडे, राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, प्रांतीय अध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिला अध्यक्ष डॉक्टर बृज बिहारी पाठक, युवा प्रांतीय अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी दिव्य ज्ञान मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष जयनंदन मिश्रा, युवा प्रांतीय उपाध्यक्ष रितेश मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव पीके मिश्रा, सुधांशु शेखर मिश्रा, जिला सचिव मुरलीधर मिश्रा, युवा प्रांतीय महासचिव अमरीष पाठक, कोषाध्यक्ष जसवंत मिश्रा, सह-कोषाध्यक्ष आनंद पांडे, प्रमुख सलाहकार वीरेंद्र पांडे, जिला प्रवक्ता रत्नेश कुमार मिश्रा, संगीत गोष्ठी अनिल पाठक, मुन्ना पांडे एवं सक्रिय सदस्य सुनील मिश्रा, राजीव मिश्रा, अजय कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, राजीव रंजन मिश्रा, प्रदीप पांडे, भोलानाथ पांडे, विजेंद्र मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, गोपाल पाठक, देवकीनंदन पांडे, संजय पाठक, सुनील मिश्रा एवं मीडिया प्रभारी राममूर्ति पाठक की मुख्य भूमिका है।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
