जामताड़ा : एक दर्जन मोबाइल, 21 सिम कार्ड के साथ 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार

AJ डेस्क: पुलिस ने जामताड़ा के रिंगोचिंगो से 7 साइबर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। सातों आरोपी को 12 मोबाइल सेट और 21 सिम कार्ड के साथ एक तालाब किनारे से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सातों बाहर काम किया करते थे पर लॉकडाउन के बाद काम छूटने पर वापस घर आए और साइबर ठगी में लग गए। बुधवार को SP दीपक कुमार सिन्हा ने यह जानकारी दी।

 

 

30 साल से कम उम्र के 6 आरोपी-

गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल अंसारी (30), मो. सलीम अंसारी (49), गुलाम कादिर (29), सज्जाद अंसारी (19), मजीद अंसारी (24), दिलसाद अंसारी (23) और शराफत अंसारी (23) शामिल हैं। सभी करमाटाड़ थाना क्षेत्र स्थित रिंगोचिंगो के रहने वाले हैं। इनमें से मो. सलीम अंसारी साउथ अफ्रिका में मार्बल मिस्त्री का काम किया करता था।

 

 

ऐसे करते थे ठगी-

गिरफ्तार ठग लोगों के मोबाइल नंबर पर कॉल कर उन्हें अपना परिचय बैंक अधिकारी के रूप में देते और लोगों को झांसा में लेते थे। इसके बाद किसी को KYC अपडेट कराने की बात कहते तो किसी को उनका ATM कार्ड ब्लॉक होने की झूठी जानकारी देकर उनसे डिटेल लेते थे। इस दौरान मोबाइल नंबर पर आए OTP की जानकारी भी आरोपी पूछ लेते और लोगों के अकाउंट से रुपए निकाल लेते थे।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »