रागिनी ने फिर शतक ठोका : ज म स बच्चा गुट के सैकड़ों समर्थकों ने कुंती गुट का दामन थामा

AJ डेस्क: भाजपा नेत्री सह झरिया के पूर्व विधायक की पत्नी रागिनी सिंह ने विरोधियों को एक बार फिर तगड़ा झटका दिया है। दरअसल जमसं नेता अमर सिंह और मनोज राम के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) को छोड़ जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) का दामन थाम लिया। इस दौरान रागिनी सिंह ने सभी को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत अभिनंदन किया। यह कार्यक्रम स्व. गया सिंह के आवास स्थित जमसं के आवासीय कार्यालय पर समपन्न हुआ।

 

 

इस दौरान रागिनी सिंह ने कहा कि हमारे संगठन में न सिर्फ मजदूरों को सम्मान दिया जाता है बल्कि उनके सम्मान और उनके हक के लिए लड़ाई लड़ी जाती है। हमारे यूनियन में समाज हित व आम जनता के लिए लड़ने और मर मिटने के लिए सिखाया जाता है। यूनियन के कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र में लगे रहते हैं। मजदूरों की आवाज को बुलंद करने का काम करते हैं। साथ ही यह यूनियन मजदूरों की आवाज को दबाने वालों को मुँहतोड़ जवाब देता है। उन्होंने कहा कि बच्चा गुट जो एक फर्जी संगठन हैं। वहाँ कार्यकर्ताओं के साथ और मजदूरों के साथ कैसा व्यवहार होता है यह किसी से छिपा नही राह गया है। इसके विपरीत हम कार्यकर्ताओं और मजदूरों का सम्मान करना जानते है।

 

 

 

 

शाखा अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि हम क्षेत्र व मजदूरों की समस्या का निदान करने का प्रयास करते हैं। जिस वजह से लोग हमारे साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं। यूनियन उन सभी का स्वागत करती है जो दूसरे यूनियन से हमारे यूनियन में आए हैं। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »