बोकारो के झरना जंगल मे नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 2 जवान जख्मी

AJ डेस्क: बोकारो के गोमिया ब्लाॅक स्थित जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र के टूटी झरना जंगल में बुधवार की देर रात सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गुरुवार के अहले सुबह गोली लगने से CRPF के दो जवान जख्मी हो गए। इन्हें रांची स्थित मेडिका अस्पताल भेजा गया है। वहीं, नक्सली घने जंगलों का फायदा उठा भाग निकले। वहीं, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से एक रायफल, कारतूस व अन्य सामान बरामद किया है। मुठभेड़ में जिला पुलिस और CRPF जवान शामिल थे।

 

 

घटना की पुष्टि SP चंदन झा ने की है। बताया जाता है कि चर्चित भाकपा माओवादी मिथिलेश महतो के दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई है। मिथिलेश महतो का दस्ता झुमरा व लुगुपहाड़ में लगातारा सक्रिय रहा है। सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि टूटी झरना जंगल में माओवादियों का मूवमेंट है। इसी सूचना पर सुरक्षाबल के जवान सर्च ऑपरेशन चलाते हुए जंगल में पहुंचे।

 

 

इसी बीच नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को देख लिया और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग की। इसी दौरान नक्सलियों की गोली से CRPF के दो जवान जख्मी हो गए। घायलों में हवलदार सत्येंद्र सिंह और कांस्टेबल विष्णु सिंह शामिल हैं। उन्हें घायलावस्था में पहले घाटो पहुंचाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए मेडिका ले जाया गया है।

 

 

बताते चलें कि 7 फरवरी को पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी और सरायकेला खरसावां जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान भी कोबरा बटालियन का एक जवान गोली लगने से जख्मी हो गया था।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »