तिलका मांझी का केक काट कर जन्म दिन मनाया गया

AJ डेस्क: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले झारखंड के वीर स्वर्गीय तिलका मांझी का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर तिलकामांझी स्मारक समिति के सदस्यों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और राज्य सरकार और केंद्र सरकार से उन्हें उचित सम्मान देने की मांग की।

 

 

तिलकामांझी स्मारक समिति के अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत की आजादी में तिलकामांझी के किए गए योगदान को भुलाया नही जा सकता। तिलका मांझी ने अंग्रेजों के नाक में दम कर दिया था, जिसके बाद उन्हें तरह-तरह की यातनाएं अंग्रेजो के द्वारा दी गई जिससे वह शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार के द्वारा अन्य महापुरुषों को सम्मान दिया गया है, सरदार वल्लभ भाई पटेल की करोड़ों की प्रतिमा का अनावरण किया गया है, ठीक उसी प्रकार तिलकामांझी की प्रतिमा का भी अनावरण केंद्र सरकार को करना चाहिए, ताकि उन्हें भी उचित सम्मान मिल सके।

 

 

उन्होंने राज्य सरकार की हेमंत सोरेन सरकार से भी मांग की है कि तिलकामांझी आदिवासी समुदाय से आते थे और आज झारखंड के मुख्यमंत्री भी आदिवासी समुदाय से ही हैं, ऐसे में तिलकामांझी को उचित सम्मान देने का काम राज्य सरकार को भी करना चाहिए।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »