EXCLUSIVE : कारोबारी राजेश गुप्ता के घर पर बम फेंकने वाला 50 हजार का इनामी अभिनव गिरफ्तार, देखें Video-

AJ डेस्क: पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या करने वाले शूटरों के खासमखास और विधायक ढुल्लू महतो के करीबी राजेश गुप्ता के आवास पर बम विस्फोट करने और गोली चलाने वाला बदमाश अभिनव प्रताप सिंह आज UP के लखनऊ STF के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। रांची पुलिस की एक टीम भी मौके पर थी। अभिनव को झारखण्ड लाने की तैयारी चल रही है। इस बदमाश पर झारखण्ड स्पेशल ब्रांच ने 50 हजार रु का इनाम घोषित कर रखा था।

 

 

कांग्रेसी नेता सह पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड के आरोप में धनबाद और रांची जेल में बंद रिंकू और अमन सिंह का खास आदमी बताया जाता है अभिनव प्रताप सिंह। यह सभी बदमाश UP के बाहुबली मुन्ना बजरंगी के लिए काम किया करते थे।

 

 

हाल के महीनों में धनबाद कोयलांचल के कोयला कारोबारियों सहित अन्य व्यापारियों को रंगदारी देने के लिए धमकी दिए जाने की घटना बढ़ गयी थी। इसमें अमन सिंह का नाम बार बार सामने आ रहा था। अमन सिंह की बढ़ती गतिविधि पर अंकुश लगाने के लिए धनबाद पुलिस, झारखण्ड स्पेशल ब्रांच गोपनीय ढंग से काम कर रही थी। धनबाद के बाघमारा क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए ही विधायक ढुल्लू महतो के करीबी राजेश गुप्ता का इस गिरोह ने तीन दिनों तक रैकी किया था। ततपश्चात राजेश गुप्ता के घर पर अभिनव प्रताप सिंह ने अपने साथी के साथ बम प्रहार कर तथा फायरिंग कर दहशत का माहौल बनाने का प्रयास किया था।

 

देखें Video-

 

 

लखनऊ STF के ASP अनिल सिसोदिया ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि झारखण्ड स्पेशल ब्रांच के ADG मुरारी लाल मीणा ने STF से सहयोग मांगा था और रांची की एक टीम भी लखनऊ में कैम्प किए हुए है। श्री सिसोदिया ने बताया कि आज अभिनव प्रताप सिंह की गिरफ्तारी हुई है। कोर्ट की प्रक्रिया पूरी कर झारखण्ड टीम अभिनव को रांची ले जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »