BIG BREAKING : धनबाद जेल के एक अधिकारी की हत्या का योजना विफल

AJ डेस्क: धनबाद जेल के एक अधिकारी की हत्या करने की योजना विफल हो गयी। नीरज सिंह हत्या कांड के आरोप में सूबे के अलग अलग जेलों में बंद अमन सिंह और धर्मेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू ने जेल अधिकारी की हत्या कराने की साजिश रची थी। इसका खुलासा UP के स्पेशल टास्क फोर्स के गिरफ्त में आए बदमाश अभिनव प्रताप सिंह ने किया है। स्पेशल टास्क फोर्स ने लिखित प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि अमन सिंह और रिंकू ने अभिनव प्रताप सिंह को धनबाद जेल के एक अधिकारी की हत्या करने की जिम्मेवारी सौंपी थी। अभिनव ने स्वीकरोक्ति बयान में कहा है कि उसे व्हाट्सअप पर उक्त अधिकारी का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराए जाने की बात कही गयी थी। लेकिन विवरण मिलने के पहले ही उसकी (अभिनव) गिरफ्तारी हो गयी।

 

 

पेशावर बदमाश अभिनव प्रताप सिंह ने STF के समक्ष दिए बयान में कहा है कि कतरास के राजेश गुप्ता की हत्या करने के नियत से उसका रैकी किया जा रहा था। सही अवसर नही मिल पाने की वजह से हत्या नही की जा सकी। तब उसके घर पर बम और गोली चला दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। एक आउटसोर्सिंग कम्पनी के मैनेजर रेड्डी की गाड़ी पर भी उन्होंने ही गोली चलाई थी।

 

 

इसके अलावा गोबिंदपुर स्थित सिटी पेट्रोल पम्प पर भी उनके द्वारा गोली चलाई गई थी। तेतुलमारी के व्यवसायी राजेश कुमार सिंह से भी रंगदारी की मांग की गई थी।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »