IPS नीरज सिन्हा ने DGP का पदभार सम्भाला, राव ने कहा- मेरे खिलाफ जहर उगलने वाले का आभारी हूँ

AJ डेस्क: झारखंड के नए डीजीपी नीरज सिन्हा ने शुक्रवार को पदभागर ग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही पिछले 11 महीने से प्रभारी डीजीपी के रूप में कम कर रहे एमवी राव वापस से होमगार्ड व फायरब्रिगेड के डीजी के पद पर चले गए हैं। इससे पहले शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर अपने मन की बात लिखी। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी लोगों का आभारी हूं जिन्होंने मेरे खिलाफ जहर उगला है। उन्होंने मुझे पहले से ज्यादा स्टांग बनाया है।

 

 

उन्होंने आलोचकों का अभार जताते हुए लिखा है कि मुझे हमेशा अलर्ट रखने के लिए आप सभी का शुक्रिया। एमवी राव ने लिखा है कि मैं उन सभी का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे राज्य पुलिस के मुखिया के रूप में बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

 

 

 

अपने बयानों से अक्सर सुर्खियाों में रहे-

प्रभारी डीजीपी रहते हुए अपने कई बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। जैप के एक कार्यक्रम में उन्होंने सीएम के काफिले पर हमला करने वालों को आयरन हैंड से कुचलने की बात कही थी। इसके बाद उनकी खूब आलोचना भी हुई थी। इसके अलावा नक्सलियों को लेकर दिए उनके बयान भी चर्चा में रहे थे।​​​​​​​

 

 

 

भाजापा सांसद निशिकांत दुबे ने एमवी राव पर कसा तंज-

भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने एमवी राव के प्रभारी डीजीपी पद से हटने के बाद सोशल मीडिया पर उनको टैग कर तंज कसते हुए चुभता हुआ संदेश लिखा है। बीजेपी एमपी निशिकांत ने लिखा- झारखंड के पूर्व कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक एमवी राव साहब जी मेरे व मेरे परिवार के ऊपर लगातार झूठा केस करा रहे थे, एक दिन मैंने फोन किया, जबाब आया मेरा लंबा राजनीतिक जीवन बर्बाद हो जाएगा। राव साहब कभी अपने व अपने परिवार के कैरियर की भी बात सोच लेते। आयरन हैंड का क्या हुआ?

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »