धनबाद में नकली सौंदर्य प्रसाधन बेचने वाले का हुआ खुलासा, 180 का माल बेचता था 30 रु में

AJ डेस्क: नकली उत्पाद बेचने के विरुद्ध शुक्रवार को हिंदुस्तान यूनिलीवर और मुंबई हाईकोर्ट के प्रतिनिधियों ने धनबाद पुलिस की मदद से रांगाटांड स्थित हॉलसेल मार्किट में बड़ी कार्रवाई करते हुए यहाँ बेचे जा रहे करीब 10 हजार अलग-अलग प्रोडक्ट के पीस बरामद किया है।

 

 

इस छापेमारी में शामिल हिंदुस्तान यूनिलीवर मुंबई के मैनेजर संजीत भौमिक ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी समय समय पर अपने उत्पादों को लेकर निगरानी करती रहती है। एक माह पूर्व जानकारी मिली थी कि धनबाद के रांगाटांड स्थित राधे कॉस्मेटिक में लैक्मे के नाम पर नकली प्रोडक्ट, जैसे आई लाइनर, पाउडर, लिपिस्टिक, फेस क्रीम सहित अन्य सौंदर्य प्रसाधन की सामग्रियां धड़ल्ले से बेची जा रही है। इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधि ग्राहक बनकर उक्त दुकान से कुछ सैम्पल कलेक्ट किया। इसके बाद कंपनी के लैब में उन सैम्पलों का टेस्ट करने के बाद प्रोडक्ट नकली पाया गया। इसके बाद दुकानदार के विरुद्ध मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई।

 

 

हाई कोर्ट के आदेश पर ही आज दुकान में छापामारी की गई है। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस तरह के नकली उत्पादों से लोगों को सजग रहने की जरूरत है। इन नकली उत्पादों के इस्तेमाल से आपकों स्किन की कई बीमारियां, यहाँ तक कि कैंसर भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि लैक्मे का कोई भी प्रोडक्ट 180 रु से नीचे नही है, जबकि यहाँ राधे कॉस्मेटिक में यह प्रोडक्ट महज 30 रुपये में ही आसानी से उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि ग्राहक इन प्रोडक्ट के प्राइज को देखकर ही इसका अंदाज लगा सकते है कि प्रोडक्ट असली है नकली।

 

 

यहाँ छापेमारी करने आए उन दस सदस्यीय टीम में संजीत भौमिक, राजेश रविदास, मो करीम, अमित भगत, अजय साव, देवाशीष दास आदि शामिल थे।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »