सिर पर कलश लिए ‘मंगल कलश शोभा यात्रा’ में शामिल हुईं रागिनी सिंह

AJ डेस्क: धनबाद के झरिया में शुक्रवार को भक्ति की गंगा बही। मौका था बनियाहीर हनुमानगढ़ी यज्ञमंडप से पांच दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ के लिए निकली मंगल कलश शोभा यात्रा का। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं व पुरुष शामिल थे। गाजा बाजा व धूमधाम से निकली कलश यात्रा नगर भ्रमण के पश्चात पुनः बनिया हीर हनुमानगढ़ी यज्ञ मंडप पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पवित्र कलशों को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। इस कलश यात्रा में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह भी सिर पर कलश लिए शामिल हुए।

 

 

पंच दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ के प्रथम दिन शुक्रवार को यज्ञ स्थल व आसपास के क्षेत्रों में भक्ति की धारा बहती रही। पीले वस्त्रों में सजी महिलाएं व कुंवारी कन्याएं माथे पर मंगल कलश लिए हुए थी। इस कलश यात्रा में पूरे नियम के साथ झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी सह भाजपा नेत्री अपने सिर पर कलश लिए शामिल हुई। इस दौरान यज्ञ आयोजन समिति के सदस्य व पुलिस प्रशासन पूरी तरह व्यवस्था बनाने में जुटे हुए थे।

 

 

निवर्तमान पार्षद शैलेंद्र सिंह, आयोजन समिति के पदाधिकारी पदाधिकारियों का सहयोग स्थानीय लोगों ने भी किया। श्रद्धालुओं के लिए कई जगह पेयजल की व्यवस्था की गई थी। मंगल कलश कलश शोभायात्रा जिस मार्ग से होकर निकली सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों व महिलाओं ने उनका अभिवादन किया।

 

 

13 फरवरी को प्रातः 8 बजे से ही यज्ञ मंडप में श्री रामचरितमानस का संगीतमय पाठ अनिल पाठक वाचस्पति एवं उनकी टीम द्वारा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं शाम में यज्ञ मंडप के पास बने भव्य पांडाल में मानस आधारित प्रवचन का कार्यक्रम होगा।

 

 

यज्ञ आचार्य शशिकांत तिवारी एवं विद्वान आचार्यों की टीम वैदिक मंत्रोच्चारण के द्वारा पंचांग पूजन विधि पूजन वाहन आदि कार्यक्रम शनिवार से किया जाएगा जो 16 फरवरी के पूर्णाहुति तक जारी रहेगा।

 

 

 

इधर झरिया के बनिया हीर में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने लगभग एक सौ पच्चीस जरूरतमंद, गरीब, लाचार व्यक्तियों के बीच आयुष्मान भारत का कार्ड बांटा। इन जरूरतमंद लोगों को बीमारी के वक्त कहीं से सहयोग नही मिल पाता था। बनिया हीर क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष ने आयुष्मान कार्ड बनवाने में पूरा सहयोग किया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिविर का आयोजन किया था, जहां भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने आयुष्मान भारत का कार्ड बांटा।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »