आग में माँ, बेटी और पोती की जलकर हुई मौत, सभी पुआल पर सो रहे थे

AJ डेस्क: गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र स्थित बलगो पंचायत के सलैयडीह में आग में जिंदा जलने से मां, बेटी और पोती की मौत हो गई। तीनों पुआल पर सो रहीं थी। घटना रविवार देर रात की है। आग लगने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। हालांकि माना जा रहा है कि आग सेंकने के दौरान ही यह हादसा हुआ होगा। लोगों ने रविवार की रात आग की तेज लपटों को देखा तो इसके बाद उन्हें घटना की जानकारी मिली। लोगों ने अपने प्रयास से आग को बुझाया।

 

 

मृतकों में 55 वर्षीय मुद्रिका देवी, उसकी 14 वर्षीय बेटी गुड़िया कुमारी और 7 वर्षीय पोती झुलिया कुमारी शामिल हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। मुद्रिका देवी के बेटे सीताराम यादव ने बताया कि तीनों ही रोजाना घर से करीब 50 मीटर दूर पुआल पर सोती थीं।

 

 

रात करीब साढ़े 12 बजे मृतकों के पड़ोसी की नजर घर के बाहर पड़ी तो देखा आग की तेज लपटें निकल रहीं हैं। उन्होंने शोर मचाया तो परिजन व ग्रामीण भागते हुए मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया। हालांकि तब तक तीनों की जलने से मौत हो चुकी थी। दरअसल, तीनों सोने के दौरान अपने साथ वो आग सेंकने का प्रबंध भी करके रखती थीं। रात में आग सेंकने के दौरान तीनों को नींद आ गई होगी और इसी दौरान आग पुआल में लग गई होगी।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »