सा.शा. ब्राह्मण महासंघ ने लिया निर्णय 11 कन्याओं का कराएंगे विवाह

AJ डेस्क: सर्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ व शाकद्वीपीय ब्राह्मण परिवार मंच के द्वारा अचला सप्तमी के अवसर पर सूर्य पूजा एवं पारिवारिक सम्मेलन का आयोजन किया गया तथा भगवान भाष्कर का विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। पूजन में यजमान के तौर पर डॉ बी बी पाठक पत्नी प्रेम शिला पाठक तथा संतोष मिश्रा पत्नी सीमा मिश्रा ने पूजन किया। वहीं मुख्य अतिथि संपादक गणेश मिश्रा ने दिप प्रज्वलित किया।

 

 

गणेश मिश्रा ने कहा कि शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज एक मंच पर आकर सम्मलित होने का काम करें। तथा समाज को आगे बढ़ाने का काम करें। उन्होंने कहा कि समाज बिना दहेज के अपने बच्चो की शादी करे तथा बहु को बेटी माने।

 

 

जिला अध्यक्ष ब्रज बिहारी पाठक ने कहा कि शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज 11 कन्याओं का विवाह करवाने का निर्णय लिया है। समाज के युवा वर्ग आगे आकर नेतृत्व करें।

 

 

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में बच्चो ने नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं अनिल पाठक के ग्रुप ने भजन से सभी का मन मोहा।

 

 

कार्यक्रम के आयोजन में राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर मदन माधव मिश्र, प्रांतीय अध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिला अध्यक्ष डॉक्टर बृज बिहारी पाठक, युवा प्रांतीय अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष जयनंदन मिश्रा, युवा प्रांतीय उपाध्यक्ष जीतेश मिश्रा, जिला सचिव मुरलीधर मिश्रा, युवा प्रांतीय महासचिव अमरीष पाठक, कोषाध्यक्ष जसवंत मिश्रा, सह-कोषाध्यक्ष आनंद पांडे, प्रमुख सलाहकार वीरेंद्र पांडे, जिला प्रवक्ता रत्नेश कुमार मिश्रा, संगीत गोष्ठी अनिल पाठक, मुन्ना पांडे एवं सक्रिय सदस्य सुनील मिश्रा, राजीव मिश्रा, अजय कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, राजीव रंजन मिश्रा, प्रदीप पांडे, भोलानाथ पांडे, विजेंद्र मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, गोपाल पाठक, देवकीनंदन पांडे, संजय पाठक, सुनील मिश्रा एवं मीडिया प्रभारी राममूर्ति पाठक मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »