कुल्हाड़ी की वार से एक व्यक्ति की हत्या, तीन पुलिस हिरासत में

AJ डेस्क: गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित केंदुआगढा के पास जंगल से बुधवार की देर रात 45 साल के सुकर महतो की लाश बरामद की गई। सुकर की हत्या कुल्हाड़ी से वारकर व गला रेतकर की गई है। इधर, गुरुवार को भारी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंची और मृतक के भाई समेत तीन को हिरासत में ले लिया। मृतक के परिजनों ने इन तीनों पर शक जाहिर किया है।

 

 

हत्या क्यों की गई है, फिलहाल यह खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पड़ताल में जुट गई है। सुकर बुधवार सुबह से ही घर से गायब था। इसी बीच परिजनों को खबर मिली कि सुकर का शव जंगल में पड़ा है। धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई है। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »