पागल हाथी ने दो को कुचल कर मार डाला, गांव में भगदड़ की स्थिति

AJ डेस्क: नवादा में हाथियों ने 1 रिटायर्ड टीचर समेत 2 लोगों को कुचल कर मार डाला है। जंगल से भटककर आए हाथियों के उत्पात से लोगों में दहशत का माहौल है। बभनौली और सकरा गांव में भगदड़ मच गई है। लोग बचाव के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। इधर, वन विभाग को इस बात की सूचना दी गई है, लेकिन अब तक कोई भी अधिकारी गांव में नहीं पहुंच पाए हैं। गांव में दहशत ऐसी है कि लोग घर से निकलने से भी डर रहे हैं। इससे पहले वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व (VTR) से सटे पश्चिम चंपारण के गौनहा प्रखंड में एक बाघिन ने आतंक मचाया था। 12 फरवर को परसौनी गांव के पास बाघिन ने खेत की रखवाली कर रहे 3 लोगों पर हमला कर दिया। इसमें पति-पत्नी मौत हो गई थी।

 

 

नवादा के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र नारदीगंज और हिसुआ में एक पागल हाथी ने एक शिक्षक समेत दो लोगों की जान ले ली है। पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात नारदीगंज थाना के बभनौली निवासी विनोद चौहान खेत की तरफ गए हुए थे। तभी अचानक गया जिले की बॉर्डर की ओर से हाथी वहां पहुंचा और उन्हें सूंढ़ से उठा कर पटक दिया। इसके चलते घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके बाद हाथी हिसुआ थाना क्षेत्र का सकरा गांव की ओर चला गया, जहां शौच के लिए खेत की ओर जा रहे रिटायर्ड टीचर आनंद सिंह पर हमला कर दिया। घटनास्थल पर ही उनकी भी मौत हो गई।

 

 

 

 

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। लोग डरे-सहमे हैं। घटना की सूचना पुलिस- प्रशासन के साथ वन विभाग को भी दी गई है। रेंजर संजय कुमार ने बताया कि हाथी गया की तरफ से आया है। पहले हाथी ने सिरदला प्रखंड क्षेत्र में उत्पात मचाया। फिर हिसुआ, नारदीगंज की तरफ आ गया। उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौत की सूचना मिली है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। विभागीय नियमानुसार मृतकों के स्वजनों को मुआवजा दिया जाएगा। हाथी को पकड़ने के लिए गया से टीम बुलाई जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »