भाजपा के ‘महा धरना’ से यातायात ध्वस्त, सड़क से सदन तक जंग का एलान, पूर्णिमा पर आरोप

AJ डेस्क: झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद जेल से दुमका जेल शिफ्ट किये जाने के विरोध में गुरुवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर एक महा धरना का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के ग्रामीण व शहरी दोनों कमिटियों के साथ जनता मजदूर संघ के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित होकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। इस दौरान भाजपा और जमसं केके नेताओं ने राज्य सरकार और झरिया से कांग्रेस विधायक पूर्णिमा सिंह पर राजनीतिक कर संजीव सिंह को परेशान करने के उद्देश्य से दुमका जेल भेजने का आरोप लगाया। नेताओं ने इस मामले में सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द संजीव सिंह को पुनः धनबाद जेल शिफ्ट नही किया गया तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा।

 

 

इस महाधरना में मौजूद पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी सह झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की सदस्य रागिनी सिंह ने झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि पूर्णिमा के दबाव में प्रशासन ने संजीव को दुमका भेजा है। खुद को शेरनी बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन के फैसले का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगे जल्द नही मानी गई तो सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा।

 

 

 

इस महाधरना में विधायक राज सिन्हा, धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, रागिनी सिंह, प्रियंका पाल, गीता सिंह, सत्येंद्र कुमार, मानस प्रसून, संजय झा, नितिन भट्ट, श्रवण राय समेत हाल ही में झरिया से भाजपा छोड़कर गए और फिर लौटे तमाम कार्यकर्ता जुलूस में शामिल दिखे। बाइक जुलूस की शक्ल में भी भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ। जिससे शहर में कई घंटों तक जाम की समस्या भी उत्पन्न हो गई थी। वहीं इस दौरान सभी ने एकमत से संजीव सिंह को दुमका भेजे जाने की निंदा की और उन्हें जल्द से जल्द धनबाद लाने की मांग की।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »