हम किसी से कम नहीं : महिला थाना प्रभारी 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने दबोचा

AJ डेस्क: झारखंड के खूंटी महिला थाना प्रभारी मीरा सिंह को गुरुवार को 15 हजार रुपए घूस लेते एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मीरा सिंह एक महिला से उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज नहीं करने के लिए थाना में ही घूस ले रही थी। थाना प्रभारी ने लड़के के खिलाफ केस रजिस्टर नहीं करने के लिए उसकी मां से पहले तो 50 हजार रुपए की डिमांड की। फिर 15 हजार रुपए मांगा।

 

 

बगडू गांव की नागी होरो (42) ने ACB से महिला थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। नागी होरो के अनुसार, 12 फरवरी को मीरा सिंह ने उसे थाना बुलाया था। वहां पहुंचने पर मीरा सिंह ने उससे पूछ कि तुम्हारा बेटा कहां है। नागी होरो ने उन्हें बताया कि बेटा आर्मी में है और फिलहाल पटना में उसकी पोस्टिंग है। तब मीरा सिंह ने कहा कि तुम्हारे बेटे खिलाफ एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया है। तुम्हारा बेटा बुरी तरह फंस जाएगा और जेल जाएगा। उसकी नौकरी भी छूट जाएगी। अगर अपने बेटे को बचाना चाहती हो तो 50 हजार रुपए देने हाेंगे। तब केस रजिस्टर नहीं किया जाएगा और तुम्हारा बेटा बच जाएगा।

 

 

इस पर नागी होरो महिला थाना प्रभारी के सामने विनती करने लगी। इस पर मीरा सिंह ने तत्काल 15 हजार रुपए कहीं से भी व्यवस्था करके देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पैसे नहीं दोगी तो केस कर तुम्हारे बेटे को जेल भेज दूंगी। नागी होरो रिश्वत नहीं देना चाहती थी। इसके बाद उसने ACB से इसकी शिकायत की। ACB की टीम ने मीरा सिंह को गुरुवार को खूंटी महिला थाना से 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Input-Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »