कोर्ट का आदेश : पूर्व विधायक संजीव सिंह दुमका से पुनः धनबाद जेल शिफ्ट होंगे

AJ डेस्क: धनबाद न्यायालय के एडीजे-4 रवि रंजन की अदालत ने झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका से धनबाद जेल शिफ्ट करने का आदेश गुरुवार को जारी कर दिया है। जिसके बाद अब सारे आरोप प्रत्यारोप पर विराम लग गया है।

 

 

पिछले दिनों जेल आईजी के निर्देश पर सुरक्षा कारणों से झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को आनन फानन में धनबाद जेल से दुमका जेल शिफ्ट कर दिया गया था। जिसके बाद से ही भाजपा और उनके समर्थकों सहित पूरे कोयलांचल में इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। इसी बीच अदालत को बिना जानकारी दिए पूर्व विधायक को दुमका जेल शिफ्ट किये जाने के मामले में उनके अधिवक्ता मो जावेद ने न्यायालय में दो अलग-अलग आवेदन दायर किया था। जिसके आलोक में अदालत ने धनबाद जेल अधीक्षक को शो-कॉज भी जारी किया था। वहीं आज अदालत ने आवेदन के आलोक में संजीव सिंह को वापस धनबाद जेल शिफ्ट करने का आदेश सुनाया है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »