बाउंड्री वाल तोड़ने और रंगदारी मांगने की शिकायत धनबाद थाना में दर्ज

AJ डेस्क: धनबाद के दामोदरपुर निवासी निमाई मंडल ने धनबाद थाना में रमेश चंद्र उर्फ प्रबोध मंडल और अमृत मंडल के खिलाफ रंगदारी सहित जान से मारने की धमकी देने तथा 25 हजार रुपये छिनतई का शिकायत दर्ज कराया है।

 

 

निमाई ने अपने शिकायत में उल्लेख किया है कि मायरा टोला निवासी रमशे और अमृत अपने चार-पांच गुर्गों के साथ उसके जमीन पर पहुंचा। उनके पास पिस्तौल भी था। जिसका भय दिखाकर उन्होंने न सिर्फ जबरन चाहरदीवारी का कार्य रुकवा, बल्कि उसे तोड़ भी दिया। इसके बाद उसके पास रखे 25 हजार रुपये भी छीन लिए। इतना ही नही उन लोगों ने शिकायत कर्ता निमाई से बतौर रंगदारी 5 लाख रुपये की भी मांग की है। रंगदारी नही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने बताया कि उनके जमीन पर निर्माण हो रहे चाहरदीवारी को तोड़े जाने से उन्हें करीब 2 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान भी हुआ है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »