विधान सभा चुनाव 2021 : प.बंगाल, आसाम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव की घोषणा, 2 मई को रिजल्ट

AJ डेस्क: चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। बंगाल में आठ चरणों में, असम में तीन चरणों में, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनाव एक ही चरण में संपन्‍न होंगे। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नतीजे 2 मई को आएंगे।

 

 

बंगाल में 8 चरणों में चुनाव-

पश्चिम बंगाल में चुनाव 8 चरणों में होगा। पहले चरण का चुनाव यहां 27 मार्च को होगा। यहां दूसरे चरण का चुनाव 1 अप्रैल को होगा। राज्‍य में तीसरे चरण का मतदान 6 अप्रैल को होगा, जबकि चौथे चरण का मतदान 10 अप्रैल को होगा। पांचवें चरण का चुनाव यहां 17 अप्रैल को होगा, जबकि छठे चरण का चुनाव 22 अप्रैल को होगा। सातवें चरण का मतदान 26 अप्रैल को और आठवें व आखिरी चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा। सभी राज्‍यों में वोटों में गिनती 2 मई को होगी।

 

 

असम में 3 चरणों में चुनाव-

असम में विधानसभा चुनाव  तीन चरणों में होंगे। इसके लिए अधिसूचना 2 मार्च को जारी होगी। पहले चरण का चुनाव 27 मार्च को होगा। दूसरे चरण का चुनाव 1 अप्रैल को और आखिरी चरण का चुनाव 6 अप्रैल को होगा। मतगणना 2 मई को होगी।

 

 

तमिलनाडु में एक चरण में चुनाव-

तमिलनाडु में भी चुनाव एक ही चरण में संपन्‍न होंगे। यहां मतदान 6 अप्रैल को होगा।

 

 

केरल में इतने चरण में चुनाव-

केरल में चुनाव एक ही चरण में होंगे। अधिसूचना 12 मार्च को जारी होगी। नामांकन पत्रों की स्‍क्रूटनी 20 मार्च तक होगी। मतदान 6 अप्रैल को होगा।

 

 

पुडुचेरी में इतने चरण में चुनाव-

पुडुचेरी में चुनाव एक ही चरण में 6 अप्रैल को होगा।

 

 

निर्वाचन आयोग ने कहा कि पश्चिम बंगाल और असम में सुरक्षा कारणों से कई चरणों में मतदान कराए जाएंगे। मतदान के दौरान हर एक मतदाता अपने मतों का बिना किसी भय के इस्तेमाल कर सके इसके लिए खास प्रबंध किये गए हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि जिस तरह के कोरोना काल में बिहार के चुनाव को संपन्न कराया गया ठीस उसी तरह से इन राज्यों में भी चुनाव संपन्न कराने की कोशिश की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »