रोसड़ा-नयानगर स्टेशन के बीच JCB जानकी एक्स से टकराया, इंजन क्षतिग्रस्त

AJ डेस्क: समस्तीपुर-सहरसा रेलखंड पर रोसड़ा और नयानगर रेलवे स्टेशन के बीच 11C गुमटी पर एक JCB जानकी एक्सप्रेस से जा टकराया। हादसे में इंजन क्षतिग्रस्त हो गया जबकि JCB का ड्राइवर बुरी तरह जख्मी है। हालांकि यात्रियों के हताहत की कोई सूचना नहीं है। रेल प्रशासन क्षतिग्रस्त इंजन को हटाने में जुटा है। 1 साल पहले भी इस रेलखंड पर हादसा हुआ था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी।

 

 

ट्रेन ड्राइवर को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है-

समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के बखरी ढाले के पास 11C रेल गुमटी पर हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस वक्त जानकी एक्सप्रेस गुजर रही थी, उस समय 11 नंबर रेलवे गुमटी का फाटक खुला हुआ था। उसी समय JCB मशीन वहां से गुजर रही थी। अचानक ट्रेन के आने से JCB के चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और यह हादसा हो गया। हादसे में JCB का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, जिसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

 

 

 

 

गुमटी का गेट क्यों खुला हुआ था?

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। इधर, रेल खंड पर ट्रेन दुर्घटना की खबर मिलते ही समस्तीपुर रेल मंडल के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। कुछ देर के लिए इस रूट पर ट्रेनों का संचालन भी बाधित हो गया।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »