सिमडेगा : एक्सिस बैंक के मैनेजर का शव बरामद, 26 अप्रैल को होनी थी शादी

AJ डेस्क: सिमडेगा एक्सिस बैंक के असिस्टेंट मैनेजर राकेश रोशन (28) का शव पोकला रेलवे गेट के पास से शनिवार को कामडारा पुलिस ने बरामद किया। वो शुक्रवार से लापता थे। राकेश सिमडेगा में किराए के मकान में रहते थे। उनका मोबाइल भी घर से मिला है। आशंका है कि मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हुई होगी। पर वो सिमडेगा से कमाडारा कैसे और क्यों पहुंचे, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। राकेश की 26 अप्रैल को शादी होने वाली थी। पुलिस के अनुसार, मामला हत्या का है या आत्महत्या का, कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

 

 

इधर, राकेश रोशन के अचानक गायब हो जाने के बाद से उनके परिजन शुक्रवार से ही उनकी खोजबीन में जुटे थे। मृतक के पॉकेट से दो नन स्टॉप बस के टिकट मिले हैं। राकेश रोशन 3 साल से सिमडेगा एक्सिस बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।

 

 

राकेश परिवार में इकलौते पुत्र थे और उनकी दो बहनें हैं। राकेश मूल रूप से बिहार के आरा जिला के निवासी थे। लेकिन वर्तमान समय में पूरा परिवार रांची स्थित बूटी मोड़ में रहता है। घटना की सूचना पर मृतक के माता-पिता व जीजा कामडारा थाना पहुंचे।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »