पूर्व क्रिकेटर व तेज गेंदबाज जहीर खान पत्नी संग पहुंचे ‘छिन्नमस्तिका मंदिर’, की पूजा अर्चना

AJ डेस्क: पूर्व क्रिकेटर व तेज गेंदबाज जहीर खान अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ मंगलवार को बगैर सूचना के ही अचानक रामगढ़ के सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। जहीर खान ने अपनी पत्नी के साथ मुख्य मंदिर में प्रवेश कर करीब 15 मिनट तक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत माता छिन्नमस्तिका की पूजा अर्चना की।

 

 

जाहिर खान के मंदिर में आने की सूचना के बाद मंदिर इलाके की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दोनों ने पूजा-अर्चना के बाद वहां मौजूद लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाया। स्थानीय पुजारियों ने बताया कि जहीर खान और उनकी पत्नी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रांची आए हुए थे और इसी क्रम में वो माता के दरबार में पहुंचे।

 

 

 

 

जहीर खान इससे पहले भी अपनी पत्नी के साथ पूजा अर्चना करने की तस्वीरें शेयर कर चुके है। जिसको लेकर उन्हें कई बार ट्रोल भी होना पड़ा है। उन्ही में से एक तस्वीर थी वर्ष 2019 में दीपावली के मौके पर माँ लक्ष्मी की पूजा की। जिसमें वह सागरिका के साथ नजर आए थे। इस तस्वीर में सागरिका के हाथ में आरती की थाली थी। उनके साथ जहीर भी बैठे थे। उन्होंने ट्विटर पर फोटो शेयर कर लिखा था- सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

 

 

 

… लेकिन फोटो शेयर करते ही सोशल मीडिया पर जहीर खान कई लोगों के निशाने पर आ गए और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। दरअसल, जहीर खान द्वारा पूजा किया जाना कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगा था। इतना ही नहीं एक ने तो जहीर को पूजा के बाद नमाज पढ़ने की भी नसीहत दे डाली थी।

 

 

महाराष्‍ट्र के कोल्‍हापुर में जन्‍मीं सागरिका साल 2007 में फिल्‍म ‘चक दे इंडिया’ में हॉकी खेलते नजर आई थीं। इसके बाद वह 2009 में फिल्‍म ‘फॉक्‍स’ में उर्वशी माथुर के किरदार में नजर आ चुकी हैं। छोटे पर्दे पर सागरिका ‘फीयर फेक्टर:खतरों के खिलाड़ी (सीजन 6)’ में भी नजर आ चुकी हैं। ‘चक दे इंडिया’ के अलावा सागरिका ‘फॉक्स’, ‘मिले ना मिले हम’, ‘रश’ जैसी फिल्में भी कर चुकी हैं।

 

 

वहीं जहीर ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 610 इंटरनेशनल विकेट निकाले है। 92 टेस्ट में 311 विकेट के अलावा अपने वनडे करियर के 200 मैचों में 282 विकेट झटके है। जबकि टी-20 में उनके नाम 17 विकेट हैं। जहीर ने 15 अक्टूबर 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »