सम्पति विवाद में चाचा ने साढ़े तीन साल के एक मासूम की हत्या कर दी
AJ डेस्क: मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र स्थित रजवाडीह गांव में एक जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया है। समपत्ति विवाद में यहाँ साढ़े तीन साल के एक मासूम बच्चे की हत्या उसके ही चेचेर चाचा ने कर दी। घटना मंगलवार की है। बताया जाता है कि आरोपी ने बच्चे को दिन भर अपने साथ घुमाया और शाम को अपने बनियान से ही उस मासूम का गला घोंट दिया। इसके बाद शव को पत्तों से छुपा दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पोस्टमाॅर्टम के बाद बच्चे का शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया।
मृतक बच्चे की पहचान संतोष चंद्रवंशी के छोटे बेटे संकेत कुमार के रूप में की गई। आरोपी दीपक चंद्रवंशी भी उसी गांव का रहने वाला है। चार दिन पूर्व घर का बंटवारा हुआ था। उस वक्त दीपक ने किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं जताई थी।

मंगलवार की दोपहर 11 बजे के करीब दीपक भतीजा संकेत को अपने साथ ले गया। उसे समोसा खिलाया, हैंडपंप पर पानी भी पिलाया। फिर उसकी हत्या अपने बनियान से गला घोंटकर कर दी। जब काफी देर तक बच्चा घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया। इस बीच परिजनों को पता चला कि बच्चे को दीपक के साथ देखा गया था। जब दीपक से बच्चे के बारे में पूछा गया तो उसने सही जानकारी नहीं दी।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
