सूदखोरों से त्रस्त बी सी सी एल कर्मी ने की आत्महत्या

AJ डेस्क: धनबाद के झरिया स्थित भौरा ओपी क्षेत्र में रहने वाले एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पेशे से बीसीसीएल कर्मी था। घटना के बाद से ही परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का ठीक-ठीक पता नही लग पाया है। स्थानीय लोगों की माने तो यह कुछ समय से सूदखोरों के चुंगल में फंस कर काफी तनाव में जी रहा था।

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात विनोद रविदास ने अपने ही घर मे फाँसी का फंदा बना उससे झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब घर वालों को इसकी जानकारी मिली तो घर मे कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की भी भीड़ उसके घर के पास जमा हो गई। मृतक ने मरने से पूर्व किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नही छोड़ा है। घर वाले भी अचानक घटी इस घटना से सदमे में है। वहीं स्थानीय कुछ लोगों ने बताया कि मृतक विनोद रविदास एक बीसीसीएल कर्मी था और वो कुछ समय से सूदखोरों के कारण तनाव में जी रहा था। हो सकता है कि उसने इसी से तंग आकर मौत को गले लगाया हो।

 

 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि घटना की सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। जांच पूरा होने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »