महा शिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ धाम में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी, देखें Video-

AJ डेस्क: आज महाशिवरात्रि का शुभ दिन है। कहा जाता है इस दिन महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। आज के दिन की मान्यता यह है कि सच्चे मन से शिव-पार्वती की पूजा अर्चना से महादेव जल्द प्रसन्न होते हैं। झारखंड के देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना व जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की भारी भीड़ देवघर पहुंच रहे है।

 

 

गुरुवार की सुबह 4 बजे मंदिर पुरोहित द्वारा विधिवत सरकारी पूजा की गई।इसके बाद से लगातार हजारों भक्त कतारबद्ध होकर बाबा बैधनाथ का जलाभिषेक कर रहे है। भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री व एसपी अश्विनि कुमार सिन्हा लगातार बाबा मंदिर व रूट लाइन का जायजा ले रहे है।शिवभक्त सुगमतापूर्वक बाबा को जलाभिषेक कर आनंदित हो रहे है।

 

देखें Video-

 

आज के दिन कई स्थानों से प्रतीकात्मक रूप से शिव की बारात निकाली जाती है और जयमाल की रस्म की जाती है लेकिन इस बार देवघर में प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में शिवरात्रि के मौके पर महाशिवबारात नहीं निकाली जाएगी। पिछले 27 सालों से इस मंदिर में शिवरात्रि पर महाशिवबारात निकालने की परंपरा रही है। जिसमें देश-दुनिया के लाखों लोग शामिल होते हैं। पर इस बार कोरोना के कारण यह परंपरा टूट गई।

 

 

देवघर में प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा की भव्य बारात का आयोजन किया जाता है। शिवबारात को मौके पर देवताओं की झांकी पूरे सजावट के साथ निकलती है जिससे पृथ्वी पर देवलोक के उतरने का एहसास होता है। बारात में लाखों की भीड़ होती है। लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण महाशिवरात्रि महोत्सव पर बारात न निकालने का निर्णय लिया गया है। जिससे शिवभक्तों में निराशा साफ दिखाई दे रही है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »