फर्जी सर्टिफिकेट के सहारे सेना में भर्ती होने का प्रयास कर रहे छह पकड़े गए

AJ डेस्क: रांची के मोरहाबादी मैदान में आर्मी बहाली प्रक्रिया चल रही है। बहाली के दूसरे ही दिन गुरुवार को फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए बहाल होने की कोशिश करते छह अभ्यर्थी पकड़े गए हैं। सभी के पास से दिल्ली, बिहार और मध्य प्रदेश की जाली सर्टिफिकेट बरामद की गई है।

 

 

आर्मी इंटेलिजेंस की रांची ब्रांच को सूचना मिली थी कि फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए कुछ अभ्यर्थी बहाल होने की कोशिश कर रहे हैं। इस सूचना पर इंटेलिजेंस की टीम ने सभी अभ्यर्थियों को दबोच लिया है। हालांकि उनके पकड़े जाने पर उन्हें सर्टिफिकेट देने वाले दलाल फरार होने में कामयाब हो गए हैं।

 

 

इन अभ्यर्थियों को बिहार और मध्य प्रदेश के दलालों ने फर्जी सर्टिफिकेट मुहैया कराते हुए सेना में बहाली का झांसा दिया था। इन से मोटी रकम की वसूली भी की थी। हालांकि अभ्यर्थी सब कुछ जानते हुए भी फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए बहाल होने की कोशिश कर रहे थे।

 

 

फर्जी सर्टिफिकेट के साथ पकड़े गए अभ्यर्थियों ने बताया है कि सभी दलालों के झांसे में आ गए थे। सर्टिफिकेट के एवज में किसी से 5 हजार, तो किसी से 10 हजार तक लिए गए थे। नौकरी लगने के बाद लाखों रुपये देने की बात तय हुई थी। उनका सर्टिफिकेट बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन दिल्ली और श्री नारायणपुर मथुरापुर बिहार से बनाया गया था। पुलिस सभी दलालों जे बारे में भी पता लगा रही है।

 

 

लालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल यह मामला आर्मी तक ही है। उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच शुरू की जाएगी। जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Input-Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »