बोकारो के इग्नू भवन में ECCE कोर्स का लाभ उठा रहे सैकड़ों छात्र

AJ डेस्क: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग के द्वारा बोकारो के (इग्नू भवन) में केंद्र सरकार के द्वारा लागू नई शिक्षा नीति के तहत एक वर्ष का (अर्ली चाइल्ड हुड केअर एजुकेशन) प्राइमरी टीचर ट्रेनिंग की पढ़ाई की शुरुवात जुलाई 2020 से बोकारो के इग्नू भवन में हुई।

 

 

इस कोर्स में प्रवेश हेतु अभियर्थियों को 12वीं पास होना अनिवार्य होगा। इस कोर्स की डिग्री हासिल होने के बाद कक्षा नर्सरी से पंचम तक के बच्चों को भारत सरकार द्वारा लागू नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाया जा सकता है। इस कोर्स को करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि भारत सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 2022 तक जो भी शिक्षक अर्ली चाइल्डहुड केअर एजुकेशन (ECCE) का कोर्स से वंचित रह गए हो वो 2022 तक नर्सरी से पंचम तक पढाने के लिए ECCE का कोर्स करना अनिवार्य होगा।

 

 

ECCE का कोर्स बोकारो जिला का एक मात्र सेंटर है जो सेक्टर 3र्ड, B (इग्नू भवन) में पिछले साल जुलाई 2020 से संचालित हो रहा है। जँहा वर्तमान में ECCE के सैकड़ो छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे है और अपने भविष्य को सवाँर रहे है। ये कोर्स 1 साल की है। इस कोर्स को करने के बाद बच्चें सीधे-सीधे रोजगार से भी जुड़ते है। इस कोर्स को करने के बाद सेक्टर 3र्ड B nios के सेंटर के द्वारा बच्चों के शिक्षक ट्रेनिंग के साथ-साथ प्लेसमेंट की भी सुविधा उपलब्ध है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »