ममता के खिलाफ भाजपा से शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से पर्चा भरा

AJ डेस्क: पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित सीट नंदीग्राम से BJP के शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार दोपहर 12.50 बजे पर्चा भर दिया है। नामांकन दाखिल करने से पहले ममता पर निशाना साधते हुए उन्होंने TMC को एक प्राइवेट कंपनी बताया। ममता और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधते हुए शुभेंदु ने कहा कि TMC में सिर्फ दीदी और भतीजे को बोलने का अधिकार है।

 

 

CM ममता बनर्जी से दो दिन पहले 10 मार्च को नंदीग्राम सीट से नामांकन दाखिल किया था। टीएमसी अब 14 मार्च को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। पहले पार्टी 11 मार्च को घोषणा पत्र जारी करने वाली थी। लेकिन ममता के घायल होने के बाद इसे टाल दिया गया।

 

 

शुभेंदु ने ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता मुकाबले से बाहर हैं। बंगाल चुनाव BJP जीत रही है। उन्होंने कहा- मुझे विश्वास है जनता हमारा साथ देगी। बंगाल की जनता असली विकास चाहती है, इसलिए वह BJP को जिताएगी। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 18 सीटें जीती थीं और इस बार भी जनता स्पष्ट बहुमत से हमारी सरकार बनाएगी।

 

 

इससे पहले शुभेंदु ने नंदीग्राम के सिंहबाहिनी मंदिर पहुंचकर पूजा की। इसके बाद वे सोना छुड़ा के जानकीनाथ मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने हवन भी किया। नॉमिनेशन के दौरान शुभेंदु के साथ तीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बाबुल सुप्रियो और धर्मेंद प्रधान मौजूद रहेंगे। नंदीग्राम में शुभेंदु का मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है।

 

 

बात दें कि 2016 विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से ही चुनाव जीता था। उस वक्त वे तृणमूल में थे, लेकिन इस बार भाजपा प्रत्याशी हैं और ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »